रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की दी शुभकामनाएं

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण मास के 22 जुलाई से शुभारंभ पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंनेे प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साय ने कहा है कि सावन मास के प्रारंभ के साथ ही शिव जी की विशेष आराधना शुरू हो जाती है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से सावन सोमवार को शिवजी का व्रत रखते हैं। इस दौरान शिवालयों में भक्तों की भीड़ होती है, कांवर निकलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव जी की कृपा सदा सभी पर बनी रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान

                              विधायक लता उसेंडी ने बड़ेकनेरा में वितरित की साइकिलेंरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories