रायपुर : ओम साई राईस मिल अतरिया से 100 क्विंटल धान एवं 1493 क्विंटल चावल जब्त

          • चावल उपार्जन आदेश के उल्लंघन के मामले में खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

          रायपुर: छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा राईस मिलरों पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने में उदासीनता बरतने वाले मिलर्स के यहां औचक रूप से दबिश देकर जांच पड़ताल और जब्ती की कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में बीते दिनों ओम साई राईस मिल अतरिया की जांच पड़ताल के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने यह पाया कि बीते तीन महीने ओम साई राईस मिल अतरिया के संचालक श्री मिथलेश सिन्हा द्वारा कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप अधिकारियों की टीम ने ओम साई राईस मिल से धान 100 क्विंटल एवं चावल 1493 क्विंटल जब्त कर संचालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।



                    Hot this week

                    ​रायपुर : धमतरी में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान

                    युवाओं ने लिया नशामुक्ति और पोषण का संकल्परंगोली व...

                    रायपुर : मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे

                    योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाएं- शाकम्भरी बोर्ड...

                    रायपुर : पीढ़ियों की धरोहर को मिली कानूनी मुहर

                    धमतरी के ‘चिरपोटी टमाटर’ को PPV&FRA  के तहत मिला...

                    Related Articles

                    Popular Categories