कोरबा : झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, जलाशय में डूबने से युवक की मौत, मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव में बहा

              कोरबा: पाली क्षेत्र के धौंराभाठा जलाशय में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक का शव माखनपुर के पास स्थित उलट में युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान धौंराभाठा में रहने वाले चैन सिंह के नाम से की गई है।

              बताया जा रहा है कि वह मछली पकड़ने का काम करता है। लोगों का कहना है कि वह कुछ साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए धौंराभाठा जलाशय की ओर गया था। ट्यूब की मदद से मछली पकड़ रहा था। कुछ समय के बाद युवक साथियों से अलग हो गया। इस बीच वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसकी तालाश की। लेकिन नहीं मिला।

              धौंराभाठा के कुछ ही दूरी पर जलाशय के माखनपुर उलट के पास एक युवक का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को बरामद किया और मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार हुई बारिश के बाद नदी-तालाबों, जलाशयों व वॉटर फॉल में पानी अधिक होने से प्रशासन द्वारा सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दो माह में कायाकल्प

                              दो माह में बदली सरकारी अस्पतालों की सूरत, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              Related Articles

                              Popular Categories