रायपुर : 211 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन

        विभिन्न स्थानों पर होगा ध्वज वितरण और भव्य रैली

        रायपुर (BCC NEWS 24): आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा कल 13 अगस्त को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन ने जानकारी दी कि इस अभियान के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने तथा घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

        कार्यक्रम की रूपरेखा

        इस कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे 211 वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय, थनौद (नया रायपुर) में झंडा वितरण, प्रातः 10:15 बजे श्री रावतपुरा सरकार चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में झंडा वितरण कर देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेंगे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर और देश के विकास का संकल्प दिलाया जाएगा l इसी प्रकार  प्रातः 10:25 बजे बालको मेडिकल सेंटर में झंडा वितरण, प्रातः 10:35 बजे: अभनपुर में झंडा वितरण और प्रातः 10:45 बजे राजिम में झंडा वितरण एवं तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

        सीआरपीएफ की 211 बटालियन ने आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं से इस राष्ट्रभक्ति के महापर्व में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेंगे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर और देश के विकास का संकल्प दिलाया जाएगा l



                Hot this week

                रायपुर : जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ

                एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 41 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश,...

                रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

                व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश17 सितम्बर से...

                Related Articles

                Popular Categories