KORBA : माया देवी अग्रवाल को मिली नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने छुरीकला वार्ड क्र. 7 की पार्षद श्रीमती माया देवी अग्रवाल को नगर पंचायत छुरीकला का नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल यादव के अनुशंसा पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर के अनुमोदन से छुरीकला नगर पंचायत में छुरीकला वार्ड क्र. 7 की पार्षद श्रीमती माया देवी अग्रवाल को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं।

              श्रीमती माया देवी अग्रवाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल यादव ने छुरीकला के सभी कांग्रेसी पार्षदों से विचार विमर्श कर एकमतेन से माया देवी अग्रवाल के नाम का चयन किया गया। माया देवी अग्रवाल को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने से छुरीकला सहित कटघोरा ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रीमती माया देवी अग्रवाल से अपेक्षा किया है कि वे पार्टी की नीतियों एवं छुरीकला नगर पंचायत के जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती माया देवी अग्रवाल पार्षद से पहले एल्डरमेन भी रह चुकी है। वही श्रीमती माया देवी अग्रवाल के पति विनोद अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के कोषाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के प्रतिनिधी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन : कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

                              राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसानों को मिल रहा प्रोत्साहन,...

                              Related Articles

                              Popular Categories