रायपुर : जनदर्शन में कुसमुंडा के भू विस्थापित ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिले, मुख्यमंत्री ने कहा बस सुविधा और एंबुलेंस उपलब्ध कराएंगे

              रायपुर: आज कोरबा जिले के कुसमुंडा के भू विस्थापित ग्रामीण परिवार मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने बताया कि वे जटराज, पाली और सोनपुरी जैसे विभिन्न गांव में रहते हैं। इनमें बस सुविधा नहीं होने की वजह से बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी समस्या होती है। अगर स्कूल बस की सुविधा शासन द्वारा दे दिए जाए तो बहुत अच्छा होगा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने एक एंबुलेंस की भी मांग की उन्होंने कहा कि एंबुलेंस नहीं होने की वजह से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को कोरबा जिला मुख्यालय पहुंचने में दिक्कत होती है।

              मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कलेक्टर कोरबा को इन दोनों सुविधाओं के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही आपकी दोनों समस्याएं हल हो जायेंगी और बच्चे भी स्कूल जा सकेंगे तथा लोगों के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी हो सकेगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित

                              30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयररायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories