छत्तीसगढ़ : स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़, जांच के बहाने गलत तरीके से छूने का आरोप, डॉक्टर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

            धमतरी। स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ डॉक्टर को भारी पड़ गई. शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार किया है.बता दें कि बीते 7 अगस्त अगस्त को धमतरी के हटकेशर स्थित स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था. शिविर में चिरायु टीम लेकर डॉ कुलदीप आनंद स्कूल गए, और छात्र-छात्राओं की जांच शुरू की. लेकिन डॉक्टर ने जांच के बहाने छात्राओं को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया.

            इस पर छात्राओं की आपत्ति के बाद पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई. मामले में 8 अगस्त की रात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर डॉ. कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है.


                          Hot this week

                          रायपुर : इंद्रावती के कछार से सहकारिता के शीर्ष तक

                          बस्तर के धनसिंह बघेल को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘ठाकुर प्यारेलाल...

                          Related Articles

                          Popular Categories