छत्तीसगढ़ : भालू का आतंक… अचानक स्कूल में घुसा, छुट्टी होने से बड़ी घटना टली, लोगों में दहशत का माहौल

          मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के वन परिक्षेत्र जनकपुर में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है. वहीं शुक्रवार को एक भालू स्कूल में घुस गया, जिससे बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं स्कूल में मौजूद दो कुत्ते भालू से भीड़ गए और लड़ते रहे. इस दौरान कुत्तों ने भालू को स्कूल से खदेड़ दिया. गनीमत रही की आज विश्व आदिवासी दिवस की वजह से स्कूलों में छुट्टी थी. वरना अचानक भालू के स्कूल में पहुंचने से बड़ी घटना हो सकती थी. इस पूरी घटना का वीडियो भी ग्रामीणों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

          यह घटना सिर्फ स्कूल तक सीमित नहीं रही. इसके पहले भालू जनकपुर की बस्ती में भी देखा गया, जहां वह घर के बाहर आकर बैठ गया. इसके अलावा, इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में भी भालू के विचरण का वीडियो सामने आया है. जब भालू स्टेडियम पहुंचा तो वहां कई लड़के मौजूद भी मौजूद थे. हालांकि अभी तक किसी पर भालू के हमले की खबर सामने नहीं आई है. रिहायसी क्षेत्रों में इस तरह से भालू का विचरण हो लेकिन वन विभाग की किसी भी प्रकार की मुस्तैदी नजर नहीं आ रही है.



                    Hot this week

                    रायपुर : ‘विरासत का प्रवाह’ राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

                    विरासत संरक्षण में नैतिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समुदाय की...

                    रायपुर : जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

                    कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन से खुलेंगे...

                    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गरिमामय समापन

                    सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने विजेता खिलाड़ियों को किया...

                    Related Articles

                    Popular Categories