कोरबा : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को हाथी ने सूंड में उठाकर पटका, अस्पताल में मौत

            कोरबा। जिले के कोरबा-पश्चिम हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल के कुसमुंडा खदान के प्रभावित ग्राम भिलाईबाजार, रलिया के पास एक भटके हुए हाथी के आ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हाथी को ग्राम नरईबोध की ओर जाते देखा गया है। सूचना उपरांत वन अमला सक्रिय होकर हाथी को खदेड़ने में जुट गया है।

            महिला को सूंड में उठाकर पटक दिया

            हाथी ग्राम रलिया के बाजार के पास बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग से गुजर रहा था कि उसका सामना मॉर्निंग वॉक पर निकली गायत्री राठौर 55 वर्ष नाम महिला से हो गया। हाथी को एकाएक सामने देखकर गायत्री संभाल पाती उससे पहले हाथी ने उसे सूंड में उठाकर पटक दिया और आगे बढ़ गया। वह हार्डवेयर दुकान के संचालक रामचंद्र राठौर की भाभी है। गायत्री को उपचार के लिए कोरबा लाया गया।

            जहां घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई है। हाथी को देखने व खदेड़ने के लिए ग्रामीण उसके पीछे भाग रहे हैं। खदान प्रभावित इलाके में हाथी के आने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले करीब दो साल पूर्व आधा दर्जन हाथियों का झुंड ग्राम रेकी, नेवसा के पास तक पहुंच गया था।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में श्रम विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

                          श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा एवं डिजिटल रोजगार...

                          Related Articles

                          Popular Categories