कोरबा : बस और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में गिरे, मची चीख-पुकार, 12 यात्री जख्मी; 3 गंभीर घायल

            कोरबा। तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। हादसे के बाद खाई में गिरने से ट्रेलर वाहन बस के ऊपर आ गिरा। जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए।

            मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में 12 यात्रियों को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          Related Articles

                          Popular Categories