कोरबा : लडकियों ने मिलकर लड़के की लात-घूंसों से की पिटाई, वीडियो वायरल होने से नाराज थी

            कोरबा। शहर के घंटाघर चौक स्थित ओपन थियेटर परिसर के चौपाटी में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ युवतियों ने एक युवक की लात-घूंसे, थप्पड़ से पिटाई कर दी। मेले में काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर बीच बचाव किया। भीड़ के बीच वीडियो में कैद यह घटना अब इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

            वीडियो वायरल होने से थी नाराज

            घंटाघर चौक में इन दिनों खादी कपड़ों का मेला लगा है। मेला देखने के लिए बालको क्षेत्र की कुछ युवतियां पहुंची थी। कुछ दिन पहले युवतियां कनकी के शिव मंदिर में दर्शन करने गई थी। वहां एक युवक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। इसके बाद से ही युवतियां भड़की हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपित युवक को युवतियां ढूंढ रही थी। इस बीच युवक मंगलवार की देर शाम ओपन थिएटर परिसर के मेले में युवक नजर आया। इसके बाद युवतियों ने युवक का कालर पकड़ कर लात-घूंसे, थप्पड़ से जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को युवतियों से छुड़ाया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

                          जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न...

                          Related Articles

                          Popular Categories