रायपुर : बलौदाबाजार-भाटापारा मुख्यालय में स्वास्थ्य एवं प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

        रायपुर: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा,बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे । जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8:59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत होगा और प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण,राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी, 9:05 बजे परेड का निरीक्षण, 9:10 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9:20 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन तथा 9:55 बजे शहिद परीवारों का सम्मान, 10:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:25 बजे पुरस्कार वितरण एवं 11:00 बजे मुख्य अतिथि महोदय का प्रस्थान होगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी आमंत्रित से अनुरोध किया गया है कि 20 मिनट पूर्व अपने स्थान ग्रहण कर लें।



                Hot this week

                रायपुर : डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास

                प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापितयुवाओं और...

                रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                Related Articles

                Popular Categories