KORBA : स्वतंत्रता दिवस की नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने दी बधाई

                कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत व सांसद ने कहा कि भारत की आजादी में अनेक वीरों का अहम योगदान रहा है। भारत का स्वतंत्रता दिवस न केवल ब्रिटिश राज के शासन से भारत की आजादी को दर्शाता है, बल्कि देश की एकता अखंडता शक्ति को भी दर्शाता है। वर्षों तक अंग्रेज़ों के द्वारा गुलामी झेलने के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आज़ाद हुआ था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम ने दुनिया को प्रेरित किया है क्योंकि यह दुनिया में सबसे अहिंसक अभियान था। स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाले बलिदानियों को न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में श्रद्धा के साथ याद किया जाता है। नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने कहा कि आजादी का पर्व आपसी प्रेम व भाई-चारे के साथ मनाए।


                                  Hot this week

                                  Related Articles

                                  Popular Categories