KORBA : जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

            कल शाम 4 बजे निवास स्थान से मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तथा प्रतिष्ठित समाजसेवी सत्येंद्र वासन का सोमवार सुबह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे सत्येंद्र वासन के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े विभिन्न वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी पूनम वासन, पुत्र सिद्धार्थ वासन (गोलू), पुत्रवधू आरती वासन, पुत्री शिल्पी शाहनी, दामाद विकास शाहनी सहित पोती, पोता और नातिन समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्वर्गीय सत्येंद्र वासन की अंतिम यात्रा 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को शाम 4 बजे उनके निवास स्थान से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

            सत्येंद्र वासन ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। वे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और जनहित के मुद्दों पर सदैव मुखर रहते थे। अपने सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे सभी वर्गों में सम्मानित और लोकप्रिय थे। वे लायंस क्लब के भी कई महत्वपूर्ण एवं सम्मानजनक पदों पर रह चुके थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनकल्याण से संबंधित अनेक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण भावना ने उन्हें जिले में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनके व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना को सदैव सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया जाएगा। 


                          Hot this week

                          कोरबा: 24 करोड़ 20 लाख रू. से होगा निगम क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प, आवागमन होगा सुगम

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                          कोरबा: युवाओं को साइबर सुरक्षा और करियर काउंसलिंग की मिलेगी जानकारी

                          युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आईटीआई रामपुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories