KORBA : जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल के 106वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

              कोरबा (BCC NEWS 24): बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल भारतीय राजनेता थे जो भारतीय संसद के सदस्य, बिहार प्रांत के मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्माता व प्रथम अध्यक्ष रहे। उक्त कथन अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निगम कोरबा के सभापति श्याम सुंदर सोनी ने स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल के 106वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया।
              श्री सोनी ने आगे कहा कि स्व. बी.पी.  प्रसाद ने अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया और आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए सार्थक प्रयास किया।

              कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संतोष राठौर ने स्व. बी.पी. प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. बी.पी प्रसाद के द्वारा किये गए उल्लेखनीय काम के लिए उन्हें सदैव याद किया जावेगा। कांग्रेस सरकार ने उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया था, तब उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कारगर कदम उठाये थे। जयंती कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू एवं राजेश मानिकपुरी, लक्ष्मी नरायण देवांगन, मुकेश राठौर ने स्व. बी.पी. मंडल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. बी.पी मंडल ने राम मनोहर लोहिया व कर्पूरी ठाकुर के द्वारा चलाये गये समाजवादी अंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। कुछ समय के लिए बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे।

              कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व. बी.पी. मंडल के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनों ने स्व. बी.पी. मंडल के बताये राह पर चलने हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रेमलाल साहू, अमरू दास महंत, रमेश राम राठौर, गणेश दास महंत, जवाहरलाल, बजरंग दास महंत, डॉ. हेम कुमार राठौर, रामायण दास दिवान, जगमोहन दास, रथ लाल यादव, ललित सोमवंशी, दुर्गा प्रसाद, आरती दास, ओम प्रकाश, विनोद कर्ष, चंदुलाल सहित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अनेको पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली विश्वासा बाई की जिंदगी

                              कच्चे घर की मुश्किलों से मिली राहत, अब पक्के...

                              रायपुर : केवई नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              9 हाईवा और चैन माउंटेन मशीन जब्तरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories