छत्तीसगढ़ : युवक की चाकू मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात, इलाके में सनसनी; आरोपी फरार

            बिलासपुर. न्यायधानी के तिफरा इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गा है. सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

            जानकारी के मुताबिक, तिफरा के बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला. इस दौरान बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का रहने वाला है. पुरानी रंजिश पर दोनों के बीच हाथापाई हुई. इस बीच आरोपी शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया.

            इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे सिम्स अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.


                          Hot this week

                          Cricket News: भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर

                          बेंगलुरु: बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के...

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

                          रायपुर के मैदान से पूरी दुनिया देखेगी राज्य के खिलाडि़यों...

                          Related Articles

                          Popular Categories