रायपुर : मुख्यमंत्री ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर किया नमन

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भूदान आंदोलन के प्रणेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की 11 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि विनोबा जी ने अपना जीवन गरीबों और दलितों की सेवा हेतु समर्पित कर दिया तथा उनके अधिकारों के लिये खड़े हुए। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में अथक प्रयास किया। साथ ही आचार्य भावे ने देश में आजादी की अलख जगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री साय ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे का सामाजिक सुधार और दीन दुखियों के उत्थान के प्रति उनका अटूट समर्पण हमें आज भी प्रेरित करता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

                              लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतानतेंदूपत्ता संग्रहण...

                              रायपुर : वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन

                              मुरिया परिवार की बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                              रायपुर : वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              कवर्धा वन विकास निगम की बड़ी सफलतारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त

                              शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खननरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories