कोरबा : SECL दीपका खदान में भीषण आगजनी, कोयला खनन के दौरान ड्रिल मशीन में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा; करोड़ों का नुकसान

          कोरबा। एसईसीएल (SECL) दीपका खदान में एक भीषण आगजनी की घटना सामने हुई है. खदान के आमगांव क्षेत्र में कोयला उत्खनन के दौरान ब्लास्टिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही एक ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई. घटना के दौरान ड्रिल मशीन का चालक बाल-बाल बच गया और उसने समय रहते खुद को सुरक्षित निकाल लिया.

          मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट और मशीन के अधिक गर्म होने की वजह से आग लगना बताया जा रहा है. ड्रिल मशीन में आग की भीषण लपटें इतनी तेजी से फैली कि करोड़ों रुपये की मशीन धू-धू कर जलने लगी. आग को देखते हुए तुरंत एसईसीएल के दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ड्रिल मशीन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है.



                    Hot this week

                    रायपुर : ‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ से बीजापुर में बढ़ रही किसानों की आय

                    वैज्ञानिक कुक्कुट पालन से किसानों को मिला अतिरिक्त आय...

                    रायपुर : पक्के स्कूल भवन से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का आधार

                    मद्देड़ में पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन तैयार,...

                    Related Articles

                    Popular Categories