रायपुर : राजभवन में महात्मा गांधी व श्री शास्त्री की जयंती मनाई गई

        रायपुर: राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी व  श्री शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजभवन परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पांडेय, संयुक्त-सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories