कोरबा : एक आदर्श युग का अंत… मनीषा आर्ट क्लासेज में रतन टाटाजी का रंगोली में सजीव चित्रण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

              कोरबा (BCC NEWS 24): ऐसा व्यक्ति हिंदुस्तान की जमीं पर 500 साल तक तो पैदा नहीं होगा, जिसने सारी प्रॉपर्टी ही दान में दे दी ,,ऐसा उद्योगपति किसी देवता के रूप में आया था और अब चला गया । व्यापार तो सभी कंपनियां करती है पर पैसा कमाने के साथ जो उनके अंदर एक देवत्व की भावना,दान व सहयोग की भावना थी जिसके कारण ही आज आदर व सम्मान टाटा ग्रुप को मिला है। इतना विश्वाशय,आदर और भरोसा भारतीय और किसी कंपनी पर नहीं करते और इन सबके पीछे जो सोच है उस प्रणम्य व्यक्तित्व का नाम रतन जी टाटा….

              भारत माता ने आज अपना एक महान सपूत खो दिया, आपने जो देश को दिया वह हमेशा अमिट रहेगा। भारत को विकास के पथ पर ले जाने वाले औद्योगिक क्रांति के प्रेणता हर भारतीय के आदर्श, महान उद्यमी,”पद्म विभूषण” रतन टाटा जी आपके जाने के साथ ही एक आदर्श युग का अंत हुआ।

              आज कला गुरु मनीषा अग्रवाल ने अपनी मनीषा आर्ट क्लासेज कोरबा में रतन टाटाजी का रंगोली में सजीव चित्रण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल...

                              रायपुर : लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 01 मई से आमंत्रित

                              आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तकरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : बस्तर सांसद महेश कश्यप ने स्वयं की अपने परिवार की जनगणना

                              नागरिकों से डिजिटल भागीदारी निभाने की अपील कीरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories