KORBA : निगम के 08 कर्मचारी हुए पदोन्नत, आयुक्त ने प्रदान किया पदोन्नति आदेश

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम केरबा के 08 कर्मचारियों को पदोन्नति प्राप्त हुई है, आज निगम कार्यालय साकेत में आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने इन पदोन्नत कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश प्रदान किया तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा के साथ पदोन्नत पद के दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निगम के जिन कर्मचारियों को पदोन्नति प्राप्त हुई है, उनमें सहायक कार्यालय अधीक्षक श्रीराम सिंह नेताम कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए हैं। वहीं राजस्व निरीक्षक शशांक दुबे को सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक सुमित कुमार गुप्ता को सहायक राजस्व अधिकारी, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती रजत कुजूर को सहायक कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार सहायक ग्रेड-3 रविकरण सिंह को सहायक ग्रेड-2, सहायक राजस्व निरीक्षक शत्रुहन प्रसाद राठौर को राजस्व उपनिरीक्षक, भृत्य श्रीमती तिलका बाई धु्रव को सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य श्रीमती कीर्तिदेवी अनंत को सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : मोर गांव मोर पानी महाअभियान से बदली ग्राम खाला की तस्वीर

                              पुनर्जीवित हुआ कछार नाला, 176 एकड़ क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories