रायपुर : नवपदस्थ मिशन संचालक विजय दयाराम के. ने किया पदभार ग्रहण

              रायपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन छत्तीसगढ़ के नवपदस्थ प्रबंध संचालक श्री विजय दयाराम के. ने आज नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में विधिवत पदभार ग्रहण किया है। उल्लेखनीय है कि श्री विजय दयाराम के. वर्ष 2015 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। वे पूर्व में बस्तर व बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्री विजय दयाराम के. वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. कौशल विकास अभिकरण के साथ साथ मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री दयाराम के. ने विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और  विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली।


                              Hot this week

                              सक्ती : वेदांता पावर की ओर से प्रभावितों को मिला पूरा मुआवजा

                              वेदांता से मिल रही हरसंभव मदद, कहा परिवारजनों नेवेदांता...

                              रायपुर : इसरो की सैटेलाइट और ड्रोन सर्वे से बड़ा खुलासा

                              टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में 15 साल में...

                              Related Articles

                              Popular Categories