रायपुर : मुख्यमंत्री ने गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर उन्हें किया नमन

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निर्भीक पत्रकार, प्रबुद्ध लेखक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गणेश शंकर विद्यार्थी की 26 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में विद्यार्थी जी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का प्रयास किया। उन्होंने कई पत्रिकाओं में लेखन,संपादन करने के साथ स्वयं का हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र प्रताप भी शुरू किया। उन्होंने अपनी कलम की ताकत से अंग्रेज़ी शासन की नींव हिला दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यार्थी जी को उनकी देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान ने बदली अस्लम खान की जिंदगी, पीएम आवास से मिला पक्का आशियाना

                प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण ने दिया सुरक्षित घर, सम्मान और...

                Related Articles

                Popular Categories