KORBA : शोक समाचार : नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई, समाजसेवी अश्वनी सुलतानिया का आकस्मिक निधन; अंत्येष्टि आज दोपहर 2 बजे

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर के प्रसिद्ध व्यवसाई समाजसेवी श्री शंकर बर्तन भंडार, मां सर्वमंगला स्टील एंपोरियम  के संचालक श्री अश्वनी सुलतानिया जी 75 वर्षीय का 04 नवंबर 24 को रात्रि आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। वे अपने पीछे  पुत्र भवानी सुल्तानिया, रोहिणी सुल्तानिया, पुत्री बिंदु बर्मीवाल एवं नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

        उनकी अंतिम यात्रा 05 नवंबर 2024 को दोपहर 2 बजे मेन रोड मे स्थित निवास से प्रारंभ होगी व मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी। मृदभासी, सरल, सामाजिक, हंसमुख स्वभाव के श्री अश्वनी सुल्तानिया जी के निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों सहित नगरजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories