रायपुर : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएँ

              रायपुर: नगर विधायक व वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिले व प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर व छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के प्रेम को दर्शाता है। सूर्य देवता की आराधना से हम जीवन के हर पहलू में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा का महत्व सिर्फ धार्मिक आस्था में नहीं, बल्कि हमारे समाज की सांस्कृतिक, एकता और सौहार्द्र में भी निहित है। यह पर्व हमें एकजुट कर हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की प्रेरणा देता है। इसके साथ ही मंत्री श्री देवांगन ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से छठ पूजा के दौरान सभी प्रमुख छठ घाटें में पर्याप्त लाइट, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि

                              केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC...

                              कोरबा : BALCO कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास – लखन लाल देवांगन

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

                              Related Articles

                              Popular Categories