KORBA : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

              कोरबा (BCC NEWS 24): हिन्दी एक सहज और सरल भाषा है । पूरे भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोने का काम हिन्दी करती है । अपनी भाषा में कार्यालय का काम-काज करना गर्व की बात है । देश की राजभाषा में काम करने का सीधा फायदा आम जनमानस को मिलता है । उक्त उद्गार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति , कोरबा की बैठक में समिति अध्यक्ष राजीव खन्ना , मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी ने व्यक्त किए ।

              नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कोरबा की वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दूसरी बैठक विकास भवन, एनटीपीसी के सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुई । इस बैठक में कोरबा स्थित केंद्र सरकार के नियंत्रणाधीन विभिन्न कार्यालयों के कार्यालय प्रमुखों और राजभाषा अधिकारियों ने भाग लिया । बैठक के दौरान राजभाषा नियमों और नीतियों का अनुपालन, कार्यान्वयन, तिमाही एवं छमाही रिपोर्ट का अग्रेषण तथा अन्य विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के साथ-साथ दो कार्यालयों पंजाब नेशनल बैंक और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के राजभाषा प्रगति की समीक्षा भी की गई ।

              बैठक आरंभ होने से पूर्व एनटीपीसी कोरबा के मानव संसाधन प्रमुख श्री शशि शेखर ने अध्यक्ष महोदय का हिन्दी पुस्तक देकर स्वागत किया । श्री शशि शेखर ने बैठक में  विभिन्न कार्यालयों से पधारे सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए एनटीपीसी की राजभाषा गतिविधियों से अवगत करवाया ।

              बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष श्री राजीव खन्ना, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा ने सभी सदस्य-कार्यालय के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि नराकास के माध्यम से हमें आपसी विचार-विमर्श करने के साथ ही एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है । हमें राजभाषा संबंधी नियमों, नीतियों तथा प्रावधानों को गंभीरता से लेते हुए हिन्दी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करना है ।बैठक की कार्यवाही का संचालन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव पवन कुमार मिश्र, प्रबन्धक (राजभाषा) एनटीपीसी, कोरबा ने किया । 


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पामगढ़ में 15 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

                              जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन की दी...

                              रायपुर : स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल स्थान बना रहा है दंतेवाड़ा का जिला चिकित्सालय

                              केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया एनक्यूएएस सर्टिफिकेट,...

                              रायपुर : सुरक्षित मातृत्व की मिसाल

                              प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संवरी निशा पटेल की...

                              Related Articles

                              Popular Categories