KORBA : धान उठाव में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर

              • जिले में अब तक कुल 99,362.24 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
              • उपार्जन केंद्रों से अब तक 41560.84 मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

              जिले में अब तक पंजीकृत किसानों से 99,362.24 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान खरीदी की गई है एवं उपार्जन केंद्रों से अब तक 41560.84 मीट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है साथ ही 57801.40 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए शेष है। जिसका भी शीघ्रता से उठाव पूर्ण कर लिया जाएगा। समितियों से धान उठाव एवं डीओ जारी करने में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में उपार्जन केंद्रों से तेजी से धान का उठाव किया जा रहा है। साथ ही संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था भी की गई है। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही हो इसके लिये खरीदी केन्द्रों में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : गरियाबंद : प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव

                              भूतेश्वरनाथ से जतमई-घटारानी तक हर कदम पर अद्भुत एहसासरायपुर...

                              KORBA : मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना में उपभोक्ता को मिला बड़ा लाभ

                              पाली के केराझरिया में आयोजित समाधान शिविर में शामिल...

                              रायपुर : कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क के लिए 84.89 करोड़ स्वीकृत

                              मार्ग के 11 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण और...

                              Related Articles

                              Popular Categories