रायपुर : सोंढूर परियोजना के कार्यों के लिए 7.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

        रायपुर: राज्य शासन ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड सिमगा की सोंढूर परियोजना के अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर के जांगड़ा वितरक नहर व उसकी केशली एवं मुड़पार माईनर के रिमाडलिग-सी सी लाइनिंग कार्य के लिए 7 करोड़ 97 लाख 27 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं । सिंचाई योजना के इन कार्यों के हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों के लिए करीब 2145 हेक्टेयर क्षेत्र में रूपांकित  सिचाईं सुविधा उपलब्ध होने लगेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories