रायपुर : दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 2.93 करोड़ रूपए स्वीकृत

              रायपुर: राज्य शासन ने दंतेवाड़ा जिले के अंतगर्त दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 2 करोड़ 93 लाख 26 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत इन योजनाओं में दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड-दंतेवाड़ा के चितालूर जलाशय के जीर्णाेद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 47 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से विकासखंड गीदम के टेकनार जलाशय योजना के कार्यों के लिए एक करोड़ 46 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन विभाग की सतर्कता से टली हाथी-मानव संघर्ष की संभावित घटना

                              हाथियों को पत्थर मारने के वायरल वीडियो पर त्वरित...

                              Related Articles

                              Popular Categories