रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। यह दिन  हमें हमारे महान संविधान की याद दिलाता है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता का आधार है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के मूल्यों को हम सभी अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती सुनिश्चित करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दें।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories