रायपुर : 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

          • चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित के कारण कलेक्टर ने की कार्रवाई

          रायपुर: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधितों को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने नोटिस का निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

          गौरतलब है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी मतदान दल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। सेमरा, पेण्ड्रा और मरवाही स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, जिनमें सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठक और श्रम निरीक्षक समेत विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : कांकेर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना

                    मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने फहराया तिरंगाशहीदों के...

                    रायपुर : दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : महासमुंद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

                    खाद्य मंत्री बघेल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों...

                    Related Articles

                    Popular Categories