रायपुर : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे

        • स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
        • निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

        रायपुर: राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों की जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहे।  निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं  मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सहित अन्य  सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।इनके साथ आयोग के सचिव डॉ  सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं  पंचायत निर्वाचन (पुलिस) श्री ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे ।

        निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने मतगणना स्थल में बिजली, पेयजल, शौचालय, पर्याप्त  बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, एजेंट के बैठने की व्यवस्था, मतगणना कक्ष की जानकारी लेकर  सम्बंधित अधिकारिओं को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया तथा मास्टर ट्रेनर्स को मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया के सभी पहलुओं को बारीकी से अवगत कराने कहा। उन्होंने डाकमत पत्र का भी अवलोकन किया। निरीक्षण की कड़ी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

        निरीक्षण के दौरान सरगुजा संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा श्री अंकित गर्ग कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव श्री प्रणय कुमार वर्मा,जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं निर्वाचन आयुक्त के निज सचिव श्री बलराम देवांगन सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।



                Hot this week

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम के ग्राम पंचायत भदौरा में सेवा सेतु शिविर संपन्न

                राशनकार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान

                आस्था के केंद्र खुडि़या रानी में स्वच्छता का महासंकल्प,...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                Related Articles

                Popular Categories