कोरबा: बाइक टकराने से हुआ बवाल, SECL कर्मचारी की 10 लोगों ने जमकर की पिटाई, 20 हजार रुपए और बाइक छीनी; घायल का अस्पताल में इलाज जारी

              कोरबा: जिले में एक SECL कर्मचारी की बाइक दूसरे बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद युवक-युवती ने फोन कर अपने लोगों को बुला लिया। जिसके बाद करीब 10 लोगों ने मिलकर कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना करतला थाना इलाके की है।

              जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा परियोजना का कर्मचारी सुरेश निषाद पंचायत चुनाव में वोटिंग करने के लिए छाल गया था। वापस भुलसीडीह लौटते समय उसकी बाइक की टक्कर एक दूसरी बाइक से हो गई। दूसरी बाइक पर एक युवक और युवती सवार थे।

              इलाज और गाड़ी मरम्मत के लिए पैसे वसूले

              आरोपियों ने गाड़ी की मरम्मत के नाम पर 10 हजार रुपए और इलाज के नाम पर 10 हजार रुपए वसूल लिए। इतना ही नहीं उन्होंने सुरेश की बाइक भी छीन ली। उन्होंने धमकी दी कि जब तक युवक-युवती के इलाज का खर्च नहीं देंगे, बाइक वापस नहीं मिलेगी।

              सुरेश किसी तरह लिफ्ट लेकर घर पहुंचा। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने करतला थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

              पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी

              सुरेश मूलतः छाल का रहने वाला है। वर्तमान में भुलसीडीह में रहता है। उनसे पिता की मौत के बाद एक साल पहले उसे एसईसीएल में नौकरी मिली थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान...

                              रायपुर : बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

                              ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण...

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              रायपुर : कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

                              दुर्ग जिले के 135 खाद विक्रय केंद्रों का औचक...

                              Related Articles

                              Popular Categories