कोरबा: अवैध वसूली को लेकर थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक निलंबित, जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई

              कोरबा: जिले में अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई हुई है। बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है।

              कोरबा में अवैध वसूली के मामले में दो पुलिस कर्मी सस्पेंड

              जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि महिला थाना प्रभारी वाहन चेकिंग और शराब जब्ती के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा था।

              पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच साइबर सेल से कराई। जांच में पाया गया कि निरीक्षक उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल ने सचिन कुमार मिश्रा से अनुचित तरीके से 10,500 रुपए वसूले थे।

              अवैध वसूली में दोनों सस्पेंड

              विभागीय नियमों की जानकारी होने के बावजूद अवैध वसूली करने और कर्तव्यों का पालन न करने के कारण दोनों को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, कोरबा रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार अनुषांगिक भत्ते मिलेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : 3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु

                              पत्थलगांव-झारखंड सीमा तक सड़क निर्माण ने पकड़ी गतिरायपुर-धनबाद इकोनॉमिक...

                              रायपुर : हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

                              लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतानतेंदूपत्ता संग्रहण...

                              Related Articles

                              Popular Categories