कोरबा: कोरकोमा के जंगल में दंतैल हाथी का हमला, तेंदूपत्ता तोड़ने गए 3 ग्रामीणों को किया घायल, बुजुर्ग का पैर टूटा

        KORBA: कोरबा के कोरकोमा गांव से सटे जंगल में बुधवार दोपहर एक दंतैल हाथी ने तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए।

        घटना में अनुपमा कंवर, उसकी बेटी छोटी और कुमार सिंह घायल हुए हैं। कुमार सिंह का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। अनुपमा कंवर को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों को कोरकोमा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

        कुमार सिंह का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है।

        कुमार सिंह का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है।

        6 से ज्यादा लोग गए थे जंगल

        घटना के समय 6 से ज्यादा ग्रामीण बताती डेम के पास जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। हाथी को देखते ही अन्य ग्रामीण जान बचाकर भाग निकले। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया।

        घायलों को शासन की ओर से सहायता राशि दी गई है।

        घायलों को शासन की ओर से सहायता राशि दी गई है।

        घायलों को सहायता राशि दी गई

        वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डिप्टी रेंजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह हाथी कल रात से इस जंगल में विचरण कर रहा है। वन विभाग हाथी पर नजर रख रहा है।

        घायलों को शासन की ओर से सहायता राशि दी गई है। आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है कि ग्रामीण जंगल न जाएं और हाथी से दूर रहें।



                Hot this week

                ​रायपुर : 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

                कठिन समय में कानतु राम के परिवार का संबल...

                KORBA : सेवा की कहानी : दो गायों से शुरू हुई उम्मीद, पांच गायों ने संवारी मिनेश की जिंदगी

                राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना बनी बेरोजगार युवा के...

                Related Articles

                Popular Categories