कोरबा: सर्वमंगला मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, मृतक ने पहले माता के दर्शन किए, फिर नारियल लेकर ट्रैक पर गया; आर्थिक तंगी से सुसाइड की आशंका

          KORBA: कोरबा में सर्वमंगला मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई, जो दादर में रहते थे। वह वीडियोग्राफी का काम करते थे। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है।

          मनोज 9 जून की शाम बाइक से घर से निकले। उन्होंने पुराने बस स्टैंड पर रहने वाले अपने मित्र विशाल के यहां अपनी बाइक और मोबाइल छोड़ा। इसके बाद वह सर्वमंगला मंदिर गए। माता के दर्शन करने के बाद रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटनास्थल से एक नारियल भी बरामद हुआ है।

          इसी रेल्वे ट्रैक में वीडियोग्राफर की लाश मिली।

          इसी रेल्वे ट्रैक में वीडियोग्राफर की लाश मिली।

          आर्थिक तंगी से सुसाइड की आशंका

          मनोज की दो बेटियां हैं। एक बेटी विदेश में है, जबकि दूसरी दो दिन पहले ही दादर लौटी है। सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक तंगी खुदकुशी का कारण हो सकती है। मनोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।

          मौत के कारणों की जांच जारी

          चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से एक पर्स मिला। इसी से मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत के कारणों की जांच जारी है।

          मृतक का शव कुसमुंडा मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस परिजनों के आने इंतजार कर रही है। घटना की सूचना पर मृतक के मित्र और परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित

                    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी...

                    रायपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

                    पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:...

                    Related Articles

                    Popular Categories