KORBA : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अन्तर्गत कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

        कोरबा (BCC NEWS 24): छ0ग0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के बेहतर भविष्य के उद्देश्य से जिले में संचालित श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाकर गुणवत्तायुक्त निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से विकास के समान अवसर प्रदान करने हेतु अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना संचालित है। कार्यालय सहायक श्रमायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 वीं में निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन 05 अगस्त 2025 तक मंगाये गये हैं। इस हेतु जिला कार्यालय एवं जिले के जनपद कार्यालयों में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र तथा विभाग द्वारा आयोजित शिविर के माध्यम से निर्माण श्रमिक आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



                Hot this week

                रायपुर : ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

                कुल 5.50 लाख दीये होंगे प्रज्वलित, 11 प्रमुख स्थलों...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में श्रमवीरों का सम्मान

                17 सितंबर को रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय...

                रायपुर : धमतरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भव्य तैयारी

                17 सितंबर को रूद्रेश्वर मंदिर घाट पर प्रज्ज्वलित होंगे...

                Related Articles

                Popular Categories