Tuesday, February 10, 2026

            बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 8 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

            बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 8 कर्मियों  को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार एवं सीवीओ श्री हिमांशु जैन, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों  की उपस्थिति में श्री दुर्गा दास अधिकारी महाप्रबंधक (ई/एम), श्री पंकज कुमार महाप्रबंधक (माइनिंग/क्यूसी), श्री ताराशंकर बेहरा महाप्रबंधक (मार्केटिंग एंड सेल्स), निशत जैदी वरि. वैय. सहायक (राभा), श्री एन. व्ही. गोपाल कृष्ण राव कार्यालय अधीक्षक, श्री शाहीद मोहम्मद कार्यालय अधीक्षक, श्री अनिल कुमार दुबे चीफ स्टोर कीपर, श्री पुरुषोत्तम कुमार शिवंकर सिनीयर डुप्लीकेटर को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

            इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशली से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।


                          Hot this week

                          रायपुर : दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण

                          ‘साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय...

                          Related Articles

                          Popular Categories