KORBA : प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर के 11वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 18 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

        कोरबा (BCC NEWS 24): प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग बालक रायपुर में कक्षा 11 वीं के रिक्त सीट 35 व अनुसूचित जाति कन्या रायपुर में रिक्त सीट 67 के प्रतिपूर्ति हेतु  18 अगस्त तक आवेदन पत्र मंगाये गये हैं। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 21 अगस्त को किया जायेगा। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 23 अगस्त, प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 25 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर एवं प्रयास कन्या आवासी विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में आयोजित की जायेगी। और परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि 28 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।



                Hot this week

                ​रायपुर : सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’

                धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह,...

                रायपुर : सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन

                स्कूल में स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात मोतियाबिंद की...

                Related Articles

                Popular Categories