रायपुर : राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों का करेंगे परीक्षण

        • 20 अगस्त को बीजापुर, 24 अगस्त को दंतेवाड़ा और 26 अगस्त को कोंडागांव का करेंगे दौरा
        • मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें

        रायपुर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत माझा की जा सकती है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री नुरुल एन. इशरत (मोबाइल नम्बर – +91-9006457159) और श्री जावेद इकबाल तारा (मोबाइल नम्बर – +91-7006615709) 20 अगस्त को बीजापुर, 24 अगस्त को दंतेवाड़ा और 26 अगस्त को कोंडागांव जिले का दौरा कर सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे।



                Hot this week

                रायपुर : अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा

                आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबितमहासमुंद में 190...

                Related Articles

                Popular Categories