KORBA : पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का होगा वार्षिक सत्यापन

        • निगम के समस्त वार्डो में चलेगा विशेष अभियान, कर्मचारियों की लगाई गई वार्डवार ड्यूटी

        कोरबा (BCC NEWS 24): शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन मोबाईल एप बेनेफिशरी सत्यापन एप के माध्यम से किया जाएगा, इस हेतु नगर पालिक निगम केरबा के समस्त वार्डो में विशेष अभियान चलाया जाएगा। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने इस हेतु आदेश जारी कर वार्डवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत शासन के सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित केन्द्रीय पेंशन योजनाओं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन मोबाईल एप बेनेफिशरी सत्यापन एप से शत प्रतिशत किया जाना है। साथ ही आधार सत्यापन हेतु हितग्राहियों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ मोबाईल नम्बर भी लिया जायेगा, इस हेतु नगर पालिक निगम कोरबा के समस्त वार्डो में विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा इस हेतु गठित दल हितग्राहियों के घर पहुंचकर उक्त सत्यापन का कार्य संपादित कराएगा। अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने आदेश जारी कर अभियान के सफल संचालन हेतु कर्मचारियों की वार्डवर ड्यूटी लगाई है।



                Hot this week

                रायपुर : ‘लोग पहले कहते थे बेचारी, अब देती है, लोगो को काम

                ‘सक्षम योजना’ से धमतरी की सफीना बनीं आत्मनिर्भरता की...

                रायपुर : कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’

                चक्रधर समारोह की आठवीं शाम कला के विविध रंगों...

                Related Articles

                Popular Categories