KORBA : प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर के 11वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 20 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर बालक/बालिका कक्षा 11 वीं (वाणिज्य एवं कला संकाय) में 64 एवं अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय (गणित) में 21 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/बालिका बिलासपुर में चयन हेतु प्रदेश के साथ ही प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी हो तथा अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय बिलासपुर हेतु संपूर्ण प्रदेश के किसी भी शासकीय/अशासकीय संस्था में कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थी होना चाहिये। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 22 अगस्त को किया जायेगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाईकोर्ट के सामने बिलासपुर में आयोजित की जायेगी। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 23 अगस्त और परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि 26 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा एवं बिलासपुर से संपर्क किया जा सकता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्रामीणों तक पहुंची शासन की सेवाएं, किसान को मिला त्वरित समाधान

                              सुशासन तिहार शिविर में आवेदन के बाद निःशुल्क उपलब्ध...

                              रायपुर : तीन माह में 49 वाहन राजसात, जल्द होगी नीलामी

                              शराब के अवैध परिवहन का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

                              Related Articles

                              Popular Categories