रायपुर : वन मंत्री कश्यप ने पौधा रोपित कर किया ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान का शुभारंभ

        रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज जगदलपुर शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड में पौधरोपित कर अमृत योजना के तहत ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, महापौर श्री संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया।

        उल्लेखनीय है कि यह अभियान जगदलपुर शहर के तीन अलग-अलग वार्डों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोकमान्य तिलक वार्ड में मंत्री श्री केदार कश्यप ने एक पौधरोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। प्रवीर वार्ड में इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल के पास और महाराणा प्रताप वार्ड में पुराने डंपिंग साइट पर 300-300 पौधे लगाए जाएंगे, जिससे कुल 900 नए पौधे रोपित होंगे। इस पहल का एक विशेष पहलू यह है कि इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी तीन महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई है। यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। 

        मंत्री श्री कश्यप ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें रोपित कर देखरेख करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी और यह जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भी सहायक होगा। यह अभियान जगदलपुर को एक हरित और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में प्रशानिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया और इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। 



                Hot this week

                रायपुर : सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन

                स्कूल में स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात मोतियाबिंद की...

                रायपुर : फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी

                बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से...

                रायपुर : लिवर कैंसर को मात देकर बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन

                आयुष्मान भारत योजना बना हितग्राही का संबलरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में वित्त मंत्री ने कहाकृविकसित भारत...

                Related Articles

                Popular Categories