रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा होगी पूरी, पत्थलगांव में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड

              • नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर किए 5 करोड़

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका को आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए संचालनालय द्वारा चार करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपए की मंजूरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से अधोसंरचना मद के तहत यह राशि स्वीकृत की गई है। श्री साव ने कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्रामीणों तक पहुंची शासन की सेवाएं, किसान को मिला त्वरित समाधान

                              सुशासन तिहार शिविर में आवेदन के बाद निःशुल्क उपलब्ध...

                              रायपुर : राज्य के सिंचाई जलाशयों में 52 फीसद से अधिक पानी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट...

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्तरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories