Tuesday, February 17, 2026

              रायपुर : छात्रावास-आश्रमों में अनाधिकृत रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों को तत्काल निष्कासन करने के निर्देश

              • आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने सहायक आयुक्तों को लिखा पत्र

              रायपुर: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने प्रदेश के सभी विभागीय सहायक आयुक्तों को पत्र लिखकर इन आश्रम-छात्रावासों में अनाधिकृत रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों पर तत्काल निष्कासन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आश्रम-छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने को भी कहा गया है। 

              गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 प्रारंभ होने के पूर्व आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थ सुदृढ़ करने के साथ ही बाहरी एवं अध्ययन कर चुके पूर्व विद्यार्थियों का छात्रावासों से निष्कासन करने हेतु छात्रावासों का भ्रमण कर विशेष अभियान चलाने तथा अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों को छात्रावास से निष्कासित करने एवं आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की सहायता लेने के लिए कड़े निर्देश जारी किये गये हैं।

              सहायक आयुक्तों को लिखे पत्र में कहा गया है कि जिलों में संचालित समस्त छात्रावास-आश्रमों का निरीक्षण कर अनाधिकृत रूप से निवास कर रहे छात्र-छात्राओं को तत्काल निष्कासित कर पालन प्रतिवेदन 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। भविष्य में अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों का छात्रावास में पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories