रायपुर : गन्ना कृषकों को 23.29 करोड़ रुपए का भुगतान

        रायपुर: सूरजपुर जिले के गन्ना उत्पादकों को पेराई सीजन 2024-25 का शत-प्रतिशत भुगतान पूर्ण कर दिया गया है। माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, अंबिकापुर ग्राम केरता द्वारा 26 नवम्बर 2024 से 09 मार्च 2025 तक 10,598 कृषकों से 19.95 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा गया था। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 315.10 रुपए प्रति क्विंटल की दर से क्रय गन्ने का कुल मूल्य  62.87 करोड़ रूपए हुआ था। इसमें से 39.58 करोड़ रुपए का भुगतान पूर्व में किया जा चुका था, जबकि 8,970 कृषकों का 23.29 करोड़ रुपए बकाया था कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में गन्ना कृषकों की बकाया राशि  23.29 करोड़ रूपए का भुगतान 17 सितम्बर 2025 को कर दिया गया। इस प्रकार पेराई सीजन 2024-25 का एफ.आर.पी. दर पर सभी कृषकों को पूर्ण भुगतान सुनिश्चित हो गया है। कृषकों ने इसके लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।



                Hot this week

                रायपुर : वनांचल से उठी आत्मनिर्भरता की लौ

                PM सूर्यघर योजना से बिजली उपभोक्ता से 'ऊर्जादाता' बने...

                रायपुर : भगवान श्री बलराम जयंती : किसान दिवस पर राज्य स्तरीय कृषक संगोष्ठी संपन्न

                “छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन एवं प्राकृतिक खेती” विषय पर...

                रायपुर : सरिया क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की कार्य प्रगति की हुई समीक्षा

                वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों...

                Related Articles

                Popular Categories