KORBA : माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ वर्ष 2025 हेतु नामांकन 26 सितंबर तक आमंत्रित

        कोरबा (BCC NEWS 24): राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ‘‘माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छान-बीन के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जायेगी। आवेदन पत्र 26 सितम्बर 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में निर्धारित प्रारूप में जमा किया जा सकता है। निर्धारित प्रारूप हेतु कार्यालय के नोटिस बोर्ड में अवलोकन किया जा सकता है, एवं प्रारूप कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।



                Hot this week

                रायपुर : दुर्ग में जलेंगे 6 लाख 71 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’

                सेवा संकल्प अभियान का 17 सितंबर से शुभारंभ, पुरानी...

                रायपुर : वनांचल से उठी आत्मनिर्भरता की लौ

                PM सूर्यघर योजना से बिजली उपभोक्ता से 'ऊर्जादाता' बने...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में श्रमवीरों का सम्मान

                17 सितंबर को रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय...

                रायपुर : जल जीवन मिशन से बस्तर के बेसरापाल की बदली तस्वीर

                111 परिवारों को मिला शुद्ध पेयजल, जल संकट से...

                Related Articles

                Popular Categories