KORBA : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा भारती में निवासरत बच्चों की ली जानकारी

        कोरबा (BCC NEWS 24): प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रही। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तकग्रहण अभिकरण-सेवा भारती का अवलोकन किया और यहाँ निवासरत बच्चों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने यहाँ उपलब्ध सुविधाओं और बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई से चर्चा कर  बच्चों को मिल रही सुविधाओं से अवगत हुई। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उनके प्रयासों की सराहना की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभाग के गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को लाभ मिला है। आर्थिक समृद्धि के साथ आत्मनिर्भर बनने की राह आसान हुई है और खुशहाली का वातावरण निर्मित हुआ है। इस दौरान विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, डीपीओ श्रीमती रेणु प्रकाश सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा विभाग के अधिकारी, प्रतिनिधि उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट

                मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग...

                कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

                रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय...

                रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल बना सुशीला की सुविधा का सेतु

                घर बैठे मिली भूमि डायवर्सन की सेवा, समय और...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

                ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बहुमंजिला भवनों के...

                Related Articles

                Popular Categories