रायपुर : पदोन्नति व्याख्याता हेतु ऑनलाईन ओपन काउंसलिंग 28 सितंबर तक

              रायपुर: लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा गत दिवस जारी आदेश के तहत कुल 1227 प्रधान पाठक एवं शिक्षक संवर्ग (बी.एड. प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) एल.बी. को व्याख्याता / व्याख्याता (एल.बी.) टी. संवर्ग के पद पर पदोन्नति हेतु 25 से 28 सितम्बर 2025 तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में ऑनलाईन ओपन काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

              काउंसलिंग के प्रथम दिवस आज 25 सितम्बर 2025, को संस्कृत और गणित विषय के अभ्यर्थियों की दो पालियों में प्रक्रिया सम्पन्न की गई। संस्कृत विषय के कुल 197 अभ्यर्थियों में से 178 उपस्थित रहे जबकि 19 अनुपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 90.84 रहा। गणित विषय के कुल 156 अभ्यर्थियों में से 151 उपस्थित हुए तथा 5 अनुपस्थित रहे, उपस्थिति प्रतिशत 95.62 दर्ज किया गया। उपस्थित अभ्यर्थियों को ऑनलाईन ओपन काउंसलिंग के माध्यम से उनके द्वारा चयनित विद्यालयों में नियुक्ति आदेश जारी किए गए। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति से शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : फाइलों के चक्रव्यूह से आज़ाद हुई खेती किसानी

                              किसान रमेश के चेहरे पर लौटी मुस्कान​रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

                              समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभरायपुर...

                              रायपुर : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 471 हितग्राही हुए लाभान्वित

                              चर्चेड़ी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, योजनाओं की...

                              रायपुर : शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

                              28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ...

                              Related Articles

                              Popular Categories