नई दिल्ली: ब्रिटेन भारत को हल्की मल्टीरोल मिसाइल देने को तैयार, UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को समर्थन देगा; भारत-ब्रिटेन के PM के बीच समझौता

              नई दिल्ली: ब्रिटेन भारत को हल्की मल्टीरोल मिसाइल देने को तैयार हो गया है। इसके साथ ही ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को समर्थन देने का ऐलान किया है।

              ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने मुंबई में यह ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। वहीं, PM मोदी ने कहा कि स्टार्मर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में प्रगति हुई है।

              इस साल जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे। मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

              दोनों नेताओं ने इंडो-पेसिफिक, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की। वहीं, रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन ने सैन्य प्रशिक्षण समझौता किया है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में काम करेंगे।

              PM स्टार्मर के भारत दौरे से जुड़ीं 6 तस्वीरें…

              PM मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर का मुंबई के राजभवन में स्वागत किया।

              PM मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर का मुंबई के राजभवन में स्वागत किया।

              पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ आए डेलिगेशन से भी मुलाकात की। इसमें ब्रिटेन के यूनिवर्सिटीज के कई कुलपति भी शामिल हुए।

              पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ आए डेलिगेशन से भी मुलाकात की। इसमें ब्रिटेन के यूनिवर्सिटीज के कई कुलपति भी शामिल हुए।

              मोदी और स्टार्मर के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई।

              मोदी और स्टार्मर के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई।

              पीएम मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर राजभवन के बगीचे में टहलते हुए।

              पीएम मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर राजभवन के बगीचे में टहलते हुए।

              पीएम मोदी ने इस तस्वीर को एक्स पर शेयर किया और लिखा- पीएम स्टार्मर और मैंने आने वाले समय में हमारे देशों के बीच व्यापारिक संबंधों और आर्थिक संबंधों पर चर्चा की।

              पीएम मोदी ने इस तस्वीर को एक्स पर शेयर किया और लिखा- पीएम स्टार्मर और मैंने आने वाले समय में हमारे देशों के बीच व्यापारिक संबंधों और आर्थिक संबंधों पर चर्चा की।

              ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक डेलिगेशन भी आया है, जिसमें आईटी, ऑटो-मोबाइल सहित कई क्षेत्रों के कारोबारी भी शामिल हैं।

              ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक डेलिगेशन भी आया है, जिसमें आईटी, ऑटो-मोबाइल सहित कई क्षेत्रों के कारोबारी भी शामिल हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories